
कलेक्टर के निर्देश पर निजी स्कूलों के वाहन अधिग्रहण संबंधी त्रुटिपूर्ण आदेश निरस्त
संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
ग्वालियर, 12 नवम्बर 2026/ जिले के ग्राम कुलैथ में 13 नवम्बर को आयोजित होने जा रहे किसान सम्मेलन सह पशु मेले में हितग्राहियों के आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध हैं। इसलिए जिले के किसी भी निजी विद्यालय का वाहन अधिग्रहित नहीं किया जाएगा। सभी स्कूलों में आम दिनों की तरह पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
निजी विद्यालयों के वाहनों के अधिग्रहण के संबंध में जारी किए गए त्रुटिपूर्ण आदेशों को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सी.बी. प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी कर पूर्व में जारी आदेशों को निरस्त कर दिया है।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निजी स्कूलों के वाहन अधिग्रहण से संबंधित त्रुटिपूर्ण आदेश जारी होने के मामले को गंभीरता से लिया है। जिला प्रशासन के संज्ञान में आया था कि वाहन अधिग्रहण संबंधी आदेश के प्रारूप के आधार पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा निजी विद्यालयों के वाहनों के अधिग्रहण के आदेश जारी कर दिए गए थे। कलेक्टर ने त्रुटिपूर्ण आदेशों की वजह से भ्रम की स्थिति निर्मित होने के लिये संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर अपर जिला दण्डाधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि 13 नवम्बर को जिले के सभी निजी एवं अन्य विद्यालयों में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित होंगी। किसी भी स्कूल का वाहन अधिग्रहित नहीं किया जाएगा।
Keep reading
More from More News

More News
महालोक की तर्ज पर मुरैना में विकसित होगा भव्य ‘शनिलोक’ 34.97 करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजना के तहत धार्मिक पर्यटन की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शनिचरा मंदिर परिसर
Newsroom Owner / Nov 19, 2026

More News
रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरजेआईटी) में अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य संवाद स्थापित करने की अनूठी पहल
Newsroom Owner / Nov 18, 2026

More News
शहीद सुशील शर्मा फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस पर ड्राइंग पेंटिंग निबंध प्रतियोगिता आयोजित
Newsroom Owner / Nov 14, 2026