
सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर के साथ विधिक सेवा सप्ताह-2026 का शुभारंभ
बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी
ग्वालियर, 14 नवम्बर 2026/ बाल दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्वालियर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विधिक सेवा सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। 14 से 20 नवम्बर तक आयोजित होने वाले इस सप्ताह के तहत छात्राओं को बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, पॉक्सो एक्ट-2012, व्यक्तिगत सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ललित किशोर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर बुलिंग के खतरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा, उसकी रोकथाम और बाल सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों की जानकारी भी दी।
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो श्रीमती वंदना राज पाण्डेय ने बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों, उनकी रोकथाम और पॉक्सो अधिनियम के कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री विवेक कुमार सिंह तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने बाल सुरक्षा तंत्र, निःशुल्क विधिक सहायता, स्वच्छता और संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री योगेश बंसल, शिक्षा विभाग के श्री शमशाद खान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधिक सेवा सप्ताह के दौरान 20 नवम्बर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन और विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Keep reading
More from Legal News

Legal News
मैं स्वभाव से ही बार का सेवक हूँ - एड. नीरज भार्गव* एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से बार - कक्ष, जूनियर अधिवक्ताओं के लिए विशेष ट्रेनिंग-व्यवस्था कार्य प्राथमिकता पर
Newsroom Owner / Nov 23, 2026

Legal News
हाईकोर्ट बार अध्यक्ष पद की दावेदारी में 7 और सचिव के लिए आए 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में , हाईकोर्ट बार चुनाव में अब शुरू हुआ सोशल मीडिया प्रचार वार
Newsroom Owner / Nov 22, 2026

Legal News
कोई भी व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता - प्रधान जिला न्यायाधीश ललित किशोर
Newsroom Owner / Nov 16, 2026