Independent reportingNewsroom login

राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिभा वालिया, कोषाध्यक्ष गौरव मिश्रा, सह-अध्यक्ष प्रतिका पाठक चुनी गईं

By Newsroom OwnerNov 15, 2026article
राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिभा वालिया, कोषाध्यक्ष गौरव मिश्रा, सह-अध्यक्ष प्रतिका पाठक चुनी गईं

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचित सदस्यों ने परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव किया। इसमें मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिभा वालिया, कोषाध्यक्ष गौरव मिश्रा चुने गए। इसके साथ ही ग्वालियर की एड.प्रतिका पाठक सह - अध्यक्ष चुनी गईं। ज्ञात रहे कि ग्वालियर के युवा एड गौरव मिश्रा और युवा एड. प्रतीका पाठक पहली बार राज्य अधिवक्ता परिषद का चुनाव लड़े और सदस्य चुने गए। और पहली बार में ही राज्य अधिवक्ता परिषद में एड. गौरव मिश्रा कोषाध्यक्ष और एड प्रतिका पाठक सह-अध्यक्ष पद पर पदाधिकारी चुन लिए गए। एड .गौरव मिश्रा और एड प्रतिका पाठक अपने-अपने पदों पर सबसे कम उम्र के स्टेट बार के पदाधिकारी हैं ।

Keep reading

More from Legal News

View all →