
संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में हुआ उद्देशिका का वाचन
कलेक्टर श्रीमती चौहान की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में हुआ उद्देशिका का सामूहिक वाचन
ग्वालियर 26 नवम्बर 2026/ ग्वालियर जिले में भी 26 नवम्बर को उत्साह व उमंग के साथ संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सहित जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सी बी प्रसाद व श्री अनिल बनवारिया सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। ज्ञात हो भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के 77 वर्ष पूर्ण हो गए हैं।
संविधान दिवस पर संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं जिला पंचायत सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में भी संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों ने उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया।
Keep reading
More from More News

More News
मुरैना एवं भिण्ड की ओर जाने वाली यात्री बसें मंगलवार 01 दिसम्बर से आईएसबीटी से होकर संचालित होंगीं
Newsroom Owner / Nov 27, 2026

More News
जेन्सेन हुआंग की NVIDIA में धमाकेदार वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद फिर बने CEO; शेयरों में 31.5% का उछाल
Newsroom Owner / Nov 25, 2026

More News
महालोक की तर्ज पर मुरैना में विकसित होगा भव्य ‘शनिलोक’ 34.97 करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजना के तहत धार्मिक पर्यटन की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शनिचरा मंदिर परिसर
Newsroom Owner / Nov 19, 2026