Independent reportingNewsroom login

जीआरएमसी में पीजी की 32 सीटें बढ़ीं, अब 227 सीटों पर होंगे प्रवेश*

By Newsroom OwnerNov 6, 2026article
जीआरएमसी में पीजी की 32 सीटें बढ़ीं, अब 227 सीटों पर होंगे प्रवेश*

*

- एनएमसी ने जारी किया आदेश, पहले 195 थीं सीटें; डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ का लक्ष्य 300 सीटें करने का

ग्वालियर, 6 नवंबर 2026। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में पीजी की 32 सीटें बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही जीआरएमसी में पीजी सीटों की संख्या 195 से बढ़कर 227 हो गई है। एनएमसी सचिव डॉ. राघव लंगर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

सीटों में हुई इस वृद्धि से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही महाविद्यालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जीआरएमसी के अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि महाविद्यालय में पीजी की 32 सीटें बढ़ी हैं। इससे कुल संख्या 195 से बढ़कर 227 हो गई है। हमारा लक्ष्य पीजी सीटों की संख्या 300 तक पहुंचाना है। इसके साथ ही कुछ नए पाठ्यक्रम शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को ऐसे विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हो सकें, जिनके इलाज के लिए वर्तमान में उन्हें शहर से बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने सीटों में वृद्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। आने वाले समय में महाविद्यालय में चिकित्सा शिक्षा और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। जीआरएमसी के एनएमसी के नोडल ऑफिसर डॉ रवि अंबे हैं।

---

इन विभागों में बढ़ीं पीजी की सीटें

एनएमसी के आदेश के अनुसार एनाटॉमी विभाग में 2, फिजियोलॉजी में 2, फार्माकोलॉजी में 5, पैथोलॉजी में 6, माइक्रोबायोलॉजी में 2, मेडिसिन में 4, सर्जरी में 4, गायनिक में 4, ऑर्थोपेडिक्स में 2 और रेडियोलॉजी में 1 सीट की वृद्धि की गई है।

Keep reading

More from Medical News

View all →
जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक

Medical News

जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक

Newsroom Owner / Nov 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. शक्ति सिंघल ने कहा -स्पाइन सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी का मूल्यांकन केवल Pain Score से नहीं, बल्कि मरीज की दैनिक गतिविधियों में वापसी को भी महत्व दिया जाना चाहिए

Newsroom Owner / Nov 22, 2026

अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के विशेष प्रयासों से जयारोग्य अस्पताल में ब्लड जांच की सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क, अब मेडीसिन विभाग,नाक-कान- गला व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर भी ब्लड जांच सेंटर स्थापित