
*जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
Anshuman sharma Gwalior news । जयारोग्य चिकित्सालय समूह के सर्जरी विभाग के अंतर्गत सोमवार, 23 नवंबर को प्रोक्टोलॉजी (फिस्टुला) क्लिनिक में विशाल चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पाइल्स (बवासीर), फिशर, फिस्टुला (भगंदर) एवं अन्य संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों को देखा गया। इस ओपीडी में कुल 50 मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच एवं परामर्श प्राप्त किया।
शिविर के दौरान जयारोग्य चिकित्सालय समूह के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने प्रोक्टोलॉजी क्लिनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने क्लिनिक में उपलब्ध व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांच-परामर्श की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित चिकित्सकों और मरीजों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सक्सेना ने सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी जलज से भी चर्चा की तथा क्लिनिक में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जयारोग्य अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पाइल्स, फिशर और फिस्टुला जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, बीमारी का सही निदान और आधुनिक उपचार पद्धतियों से उपचार उपलब्ध कराना है। जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने कहा कि इस ओपीडी को इसी कक्ष में रोज संचालित किया जाएगा। शिविर में 50 मरीजों का पहुंचना इस विशेष क्लिनिक के प्रति लोगों की जरूरत को दर्शाता है।
अस्पताल में इस तरह की विशेष ओपीडी एवं क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास को मरीजों व उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन का सराहनीय कदम बताया ।
जयारोग्य अस्पताल समूह में विशेष चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के साथ मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह शिविर और इस तरह की ओपीडी का संचालन एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा ।
Keep reading
More from Medical News

Medical News
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. शक्ति सिंघल ने कहा -स्पाइन सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी का मूल्यांकन केवल Pain Score से नहीं, बल्कि मरीज की दैनिक गतिविधियों में वापसी को भी महत्व दिया जाना चाहिए
Newsroom Owner / Nov 22, 2026

Medical News
अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के विशेष प्रयासों से जयारोग्य अस्पताल में ब्लड जांच की सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क, अब मेडीसिन विभाग,नाक-कान- गला व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर भी ब्लड जांच सेंटर स्थापित
Newsroom Owner / Nov 22, 2026

Medical News
बेटे की जिंदगी बचाने 63 साल की मां ने दी अपनी किडनी, सुपर स्पेशलिटी में हुआ दूसरा सफल ट्रांसप्लांट
Newsroom Owner / Nov 21, 2026