
*जीआरएमसी अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने प्रथम वर्ष के एम बी बी एस छात्रों को दिलाई कैडेवैरिक ओथ*
ग्वालियर, 18 नवंबर 2026।
आज अधिष्ठाता डॉ आर के एस धाकड ने एनाटॉमी विभाग के डिसेक्सन हॉल में प्रथम वर्ष के एम बी बी एस छात्रों को कैडेवैरिक ओथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस ओथ का उद्देश्य यह है कि आप इन कैडेवर्स को अपना पहला शिक्षक समझें और इन्हें वही सम्मान दें जो आप एक शिक्षक को देते हैं क्योंकि इन्होंने मान्यताओं को तोड़कर आपके प्रायोगिक अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए अपनी मृत देह का दान किया है साथ ही उन्होंने कहा कि आज आप इन कैडेवर्स के ऊपर आप जो अध्ययन करेंगे वह कल आपको एक बेहतर चिकित्सक बनने में अहम भूमिका निभाएगा और आप समाज के लिए एक अच्छे चिकित्सक साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि ये कैडेवर्स हमें प्रेरणा देते हैं कि हमें अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित करना चाहिए और दूसरों के लिए जीना ही जीवन की सार्थकता है।
उन्होंने छात्रों से कहा कि एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए बहुत मेहनत अपने अंदर मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विकसित करने की आवश्यकता है जो एक अच्छे चिकित्सक के लिए अति आवश्यक है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश त्रिवेदी, टीचिंग इंचार्ज डॉ मनीष चतुर्वेदी,डॉ अनिल सस्त्या एवं अन्य चिकित्सा शिक्षक उपस्थित रहे।
Keep reading
More from Medical News

Medical News
जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक
Newsroom Owner / Nov 23, 2026

Medical News
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. शक्ति सिंघल ने कहा -स्पाइन सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी का मूल्यांकन केवल Pain Score से नहीं, बल्कि मरीज की दैनिक गतिविधियों में वापसी को भी महत्व दिया जाना चाहिए
Newsroom Owner / Nov 22, 2026

Medical News
अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के विशेष प्रयासों से जयारोग्य अस्पताल में ब्लड जांच की सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क, अब मेडीसिन विभाग,नाक-कान- गला व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर भी ब्लड जांच सेंटर स्थापित
Newsroom Owner / Nov 22, 2026