
409 चिकित्सकों की भागीदारी के साथ आईएपीएसएम कॉन्फ्रेंस का समापन
युवा चिकित्सक डॉ. अंबरीश मिश्रा को डॉ. वीवी सक्सेना अवार्ड, डॉ. पेट्रो भावना को डॉ. क्लाउडिया बॉस सम्मान
ग्वालियर, 28 नवंबर 2026। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित 12वीं साउथ सेंट्रल जोन इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन कॉन्फ्रेंस (XII SCZ-IAPSMCON 2026) का शनिवार को समापन हुआ।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की इस कॉन्फ्रेंस में अंतिम दिन विशेषज्ञों ने जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। समापन समारोह में शोधपत्र, पोस्टर और वैज्ञानिक सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की शुरुआत पैनल डिस्कशन से हुई। इसमें विशेषज्ञों ने चिकित्सा और जनस्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। युवा चिकित्सक डॉ. अंबरीश मिश्रा को डॉ. वीवी सक्सेना अवार्ड प्रदान किया गया। डॉ. पेट्रो भावना को डॉ. क्लाउडिया बॉस अवार्ड और डॉ. एंजिला खान को डॉ. एके गोविला बेस्ट पोस्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ.अमित सक्सेना और डॉ.पुरेंद्र भसीन के बीच पैनल डिस्कशन भी हुआ। कॉन्फ्रेंस का संचालन डॉ.विथीका, डॉ गुंजन, डॉ प्रियंका ने किया।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में पहली बार कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के माध्यम से मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की इस क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें 409 चिकित्सकों और प्रतिनिधियों ने पंजीयन कर भागीदारी की, जो आयोजन की बड़ी उपलब्धि रही। दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों, चिकित्सकों और युवा शोधकर्ताओं को अपने विचार और शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिला। समापन अवसर पर डॉ. अक्षत पाठक, डॉ. रामनिवास माहौर, डॉ. महेंद्र चौकसे, डॉ. ऋचा चंगुलानी, डॉ. प्रवीण गौतम, डॉ. सुष्मिता मुंगी और डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
वैज्ञानिक सत्रों के विजेताओं को मिला सम्मान
कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित वैज्ञानिक सत्रों में उत्कृष्ट शोध और प्रस्तुतियों के लिए प्रत्येक सत्र के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। वहीं पोस्टर प्रेजेंटेशन के छह सत्रों में छह चिकित्सकों को बेस्ट पोस्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे शोध, अनुभव और नवाचारों को साझा करने के लिए चिकित्सकों को मंच उपलब्ध कराना था।
यह रहे मौजूद, जताया आभार
कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल ने जीआरएमसी डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पूरा आयोजन अधिष्ठाता के निरंतर प्रयासों और हर संभव सहयोग से ही सफल हो सका। अंत में आयोजन सचिव डॉ. अवधेश दिवाकर ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजन टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. अक्षत पाठक, डॉ. रामनिवास माहौर, डॉ. महेंद्र चौकसे, डॉ. ऋचा चंगुलानी, डॉ. प्रवीण गौतम, डॉ. स्मिता मुंगी और डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ.प्रवेश सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Keep reading
More from Medical News

Medical News
शीतलहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी | बुजुर्गों, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रखें विशेष ध्यान, अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने से बचें
Newsroom Owner / Nov 28, 2026

Medical News
सीएमएचओ ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की | जिला अधिकारियों को क्षेत्र में भेजकर सुधारात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश
Newsroom Owner / Nov 28, 2026

Medical News
क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में एक दिसंबर को ओपन हाउस डे |आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं, अनुसंधान प्रयोगशालाओं और औषधीय पौधों की प्रदर्शनी का कर सकेंगे अवलोकन
Newsroom Owner / Nov 27, 2026