
आयुर्वेद की अनुसंधान गतिविधियों को करीब से जान सकेंगे शहरवासी
क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में एक दिसंबर को ओपन हाउस डे
आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं, अनुसंधान प्रयोगशालाओं और औषधीय पौधों की प्रदर्शनी का कर सकेंगे अवलोकन
ऑनलाइन पंजीयन कर ओपन हाउस डे में हो सकेंगे शामिल
ग्वालियर, 27 नवम्बर 2026/ आयुर्वेद की समृद्ध पारंपरिक ज्ञान परंपरा, आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान गतिविधियों से आमजन को रूबरू कराने के उद्देश्य से एक दिसंबर को आमखो स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में ओपन हाउस डे आयोजित किया जाएगा। ओपन हाउस डे पर प्रतिभागियों को आयुर्वेद की उपचार पद्धतियों, औषधीय पौधों और अनुसंधान कार्यों को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा।
क्षेत्रीय आयुर्वेद संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. बृजेश सिंह सिसौदिया ने बताया कि केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के 58वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देशभर के परिषद अनुसंधान संस्थानों में एक साथ ‘सीसीआरएएस अभ्युदय दर्शन-2026’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 1 दिसंबर को ओपन हाउस डे के माध्यम से आमजन को आयुर्वेद के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान एवं वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, ग्वालियर में शहरवासियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें संस्थान में उपलब्ध आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी, अनुसंधान प्रयोगशालाओं का भ्रमण, आयुर्वेदिक औषधीय पौधों की प्रदर्शनी तथा औषध द्रव्यों की प्रदर्शनी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
यह कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक, शोधार्थी, आयुर्वेद चिकित्सक सहित शहर के सभी इच्छुक नागरिक भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी https://openhouse.ccras.org.in/ लिंक के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के उपरांत संस्थान का भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों का लाभ उठा सकते हैं।
Keep reading
More from Medical News

Medical News
ग्वालियर में पहली बार कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन, बीमारियों की रोकथाम के लिए डॉक्टर्स ने पेश किए शोध-पत्र
Newsroom Owner / Nov 28, 2026

Medical News
शीतलहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी | बुजुर्गों, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रखें विशेष ध्यान, अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने से बचें
Newsroom Owner / Nov 28, 2026

Medical News
सीएमएचओ ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की | जिला अधिकारियों को क्षेत्र में भेजकर सुधारात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश
Newsroom Owner / Nov 28, 2026