
ग्वालियर चंबल संभाग के सबसे बड़े सरकारी जयारोग्य अस्पताल में नाक - कान-गला रोग विभाग की ओपीडी सातों दिन खुलती है। जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना ने बताया कि ( ENT (Ear, Nose, and Throat) department in GwaliorJaya Arogya Hospital Group ) में सोमवार से शनिवार तक ओपीडी सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलती है। रविवार को ओपीडी सुबह 9 :00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक चलती है |
इसमें सोमवार को प्रोफेसर डॉ. ऋतु निगम ओपीडी में मरीज देखती हैं | मंगलवार को विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. वीपी नार्वे ओपीडी में मरीज देखते हैं | बुधवार को पुनः प्रोफेसर डॉ. ऋतु निगम की ओपीडी रहती है | गुरूवार को सहायक प्राध्यापक डॉ. शुभम ओझा ओपीडी में मरीजों को देखते हैं |
वहीं पहले और तीसरे शुक्रवार को डॉ.वीपी नार्वे ओपीडी में मरीज देखते हैं | और दूसरे,चौथे व पांचवें शुक्रवार को डॉ. राजेंद्र कुमार तेहरिया अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते हैं | शनिवार को सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेंद्र कुमार तेहरिया ओपीडी में मरीज देखते हैं |
नाक-कान-गला विभाग की ओपीडी
दिवस -- डॉक्टर ओपीडी
सोमवार : डॉ. ऋतु निगम
मंगलवार : डॉ. वीपी नार्वे
बुधवार : डॉ. ऋतु निगम
गुरूवार : डॉ. शुभम ओझा
शुक्रवार : डॉ.वीपी नार्वे, डॉ. राजेंद्र कुमार तेहरिया
शनिवार : डॉ. राजेंद्र कुमार तेहरिया
नोट - शासन के नियमानुसार इस अस्पताल में इलाज,जांच, दवा सहित पूरा इलाज निशुल्क किया जाता है।
Keep reading
More from Medical News

Medical News
जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक
Newsroom Owner / Nov 23, 2026

Medical News
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. शक्ति सिंघल ने कहा -स्पाइन सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी का मूल्यांकन केवल Pain Score से नहीं, बल्कि मरीज की दैनिक गतिविधियों में वापसी को भी महत्व दिया जाना चाहिए
Newsroom Owner / Nov 22, 2026

Medical News
अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के विशेष प्रयासों से जयारोग्य अस्पताल में ब्लड जांच की सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क, अब मेडीसिन विभाग,नाक-कान- गला व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर भी ब्लड जांच सेंटर स्थापित
Newsroom Owner / Nov 22, 2026