Independent reportingNewsroom login

डॉ. वर्मा हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेंटर में मध्यप्रदेश की पहली LensHooke X12 Pro नामक AI तकनीक वाली मशीन स्थापित। पुरुष बांझपन की जांच अब AI तकनीक से।

By Newsroom OwnerNov 11, 2026article
डॉ. वर्मा हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेंटर में  मध्यप्रदेश की पहली  LensHooke X12 Pro नामक AI तकनीक वाली मशीन स्थापित। पुरुष बांझपन की जांच अब AI तकनीक से।

*इनफर्टिलिटी केस में 50 प्रतिशत केस का कारण पुरुष बांझपन* -

ऑब्स्टेट्रिशियन एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट- डॉ. अंजू वर्मा

डॉ वर्मा हॉस्पिटल में पुरुष बांझपन की जांच के लिए AI तकनीक से लैस मशीन स्थापित, प्रदेश में पहली बार LensHooke X12 Pro लगाने का दावा

इनफर्टिलिटी के जो केस आजकल आ रहे हैं । उसमें 50 प्रतिशत केस पुरुष बांझपन के होते हैं। पुरुष के शुक्राणुओं में ज्यादा प्रजनन क्षमता वाले शुक्राणुओं का पता लगाने के लिए अब एआई तकनीक से युक्त अत्याधुनिक प्रदेश की पहली मशीन डॉ. वर्मा हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेंटर, ग्वालियर में आ गई है। ये जानकारी कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट- डॉ. अंजू वर्मा ने एक विशेष वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुरुष बांझपन की जांच और उसके कारणों की पहचान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की दिशा में ग्वालियर ने एक नई पहल की है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि डॉ. वर्मा हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेंटर में LensHooke X12 Pro नामक AI-आधारित तकनीक से लैस मशीन स्थापित की गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस तकनीक की यह पहली स्थापना है।

इस तकनीक की मदद से पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता का आकलन करने में सहायता मिलती है। इसमें शुक्राणुओं की संख्या के साथ उनकी गतिशीलता (Motility), बनावट (Morphology) और DNA Fragmentation जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की जा सकती है। कंपनी की बताई गई तकनीकी विशेषताओं में Whole और DS DFI का आकलन भी शामिल है।

*पुरुष बांझपन के छिपे कारणों की पहचान में मिलेगी मदद*

डॉ वर्मा हाॅस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेंटर ग्वालियर के डायरेक्टर डॉ वाय एस वर्मा और कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट- डॉ. अंजू वर्मा के अनुसार, गर्भधारण में परेशानी के मामलों में केवल शुक्राणुओं की संख्या जानना ही पर्याप्त नहीं होता। उनकी गति, संरचना और DNA की अखंडता से जुड़ी जानकारी भी महत्वपूर्ण हो सकती है। खासकर उन दंपतियों में, जिन्हें IUI, IVF या ICSI जैसी प्रजनन उपचार प्रक्रियाओं में बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है, पुरुष प्रजनन संबंधी कारकों की विस्तृत जांच उपयोगी हो सकती है।

AI आधारित यह तकनीक जांच के दौरान शुक्राणुओं से संबंधित विभिन्न मापदंडों के विश्लेषण में सहायता कर सकती है। इससे डॉक्टरों को उपलब्ध जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और उपचार की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है।

*आधुनिक जांच तकनीक की ओर कदम*

डॉ. वर्मा हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेंटर में इस मशीन की स्थापना को पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी जांच सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, मशीन की जांच रिपोर्ट को मरीज की चिकित्सकीय स्थिति और अन्य आवश्यक परीक्षणों के साथ देखकर ही उपचार संबंधी निर्णय लिया जाना चाहिए।

*Dr. Verma Hospital & Fertility Centre, GWALIOR* launches Madhya Pradesh state’s first *LensHooke X12 Pro USFDA Technology for male infertility diagnosis!!!*

We proudly announce the installation of *Madhya Pradesh state’s first LensHooke X12 Pro, an AI-powered USFDA Approved technology that evaluates Sperm health beyond numbers — assessing motility, morphology, and crucially, DNA fragmentation (Whole and DS DFI).

This will revolutionize how we identify hidden male factors in infertility, especially in couples with repeated IUI/ IVF/ICSI failures

Keep reading

More from Medical News

View all →
जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक

Medical News

जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक

Newsroom Owner / Nov 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. शक्ति सिंघल ने कहा -स्पाइन सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी का मूल्यांकन केवल Pain Score से नहीं, बल्कि मरीज की दैनिक गतिविधियों में वापसी को भी महत्व दिया जाना चाहिए

Newsroom Owner / Nov 22, 2026

अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के विशेष प्रयासों से जयारोग्य अस्पताल में ब्लड जांच की सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क, अब मेडीसिन विभाग,नाक-कान- गला व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर भी ब्लड जांच सेंटर स्थापित